फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाली नोटकांड के आरोपी की स्काॅर्पियो जब्त

Thu, 27 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज और विशनपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाली नोट कांड के आरोपी की करीब 18 लाख रुपये कीमत की स्काॅर्पियो जब्त कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की है।
विज्ञापन

सितंबर 2024 में तमकुहीराज, सेवरही व तरयासुजान की पुलिस टीम ने जाली नोट, विस्फोटक, नेपाली करंसी, अवैध असलहे आदि के साथ दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया था। डीएम की ओर से संस्तुति मिलते ही तमकुहीराज पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर मामले की विवेचना में जुटी थी। सीओ अमित सक्सेना ने बताया जाली नोट कांड से जुड़े आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। तमकुही के तरयारोड वार्ड नंबर छह (रामजानकी नगर) निवासी रफी खान उर्फ बबलू भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें