फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूप ने झुलसाया,चेहरा ढककर घर से निकले लोग, बारिश के आसार

Fri, 26 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर स्कूटी  से जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शुक्रवार से 28 जून के बीच हल्की व मध्यम बारिश के पूरे आसार हैं। चिलचिलाती धूप व उमस भरी भीषण गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन तीन दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर फुहारें व मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही 8 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी,जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगर वर्तमान मौसम परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं तो क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां और सक्रिय होने की संभावना है। किसान मौसम पूर्वानुमान का ख्याल रखते हुए कृषि कार्यों की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले का पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। तीखी धूप के साथ-साथ गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं। हालात यह हैं कि गांव से शहर तक सुबह 9 बजे ही दोपहर 12 बजे का अहसास हो रहा है। दोपहर होते ही सड़क पर चलने वाले लोगों को मुंह व सिर ढककर चलना पड़ रहा है। घरों में लगे पंखे व कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मौसम विभाग के इस ताजा अनुमान ने लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है। आसमान में बादल छाए रहने व हल्की व मध्यम बारिश के बीच बादलों की आवाजाही शुरू होने से तापमान में लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
00000

कुशीनगर में 26 से 28 जून के बीच होने वाली बारिश सामान्य प्री-मानसून नहीं, बल्कि इलाके में मानसून के दस्तक का संकेत है। इसे हम मानसून अराइवल शावर्स कह सकते हैं। अगर हवाओं का रुख और बादलों की स्थिति ऐसी ही अनुकूल नहीं, तो आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। किसान इस बारिश को ध्यान में रखकर धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों की तैयारी करें। -श्रुति वी सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया
विज्ञापन

00000
पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
19 जून 42 31
20 जून 41 31
21 जून 42 30
22 जून 41 30
23 जून 40 29
24 जून 41 30
25 जून 41 30
नोट:- (अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज है)।

चिलचिलाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर स्कूटी  से जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें