फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर टेंपो से टकराई स्कूटी, युवती और महिला घायल

Sat, 18 May 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाईवे पर किसान पीजी काॅलेज पैकौली के सामने टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार युवती और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गांव बरगदही की नैना सिंह (20) स्कूटी से अपनी चाची रीना (40) को बैठाकर कसया से हाटा की तरफ आ रही थीं। ये लोग जैसे ही पैकौली में किसान पीजी कॉलेज के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। स्कूटी अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें