पडरौना। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित विद्यालयों का संचालन एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। बीएसए ने पत्र जारी कर निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर एक अक्तूबर से 31 मार्च तक जिले में संचालित परिषदीय, वित्तपोषित जूनियर और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। प्रार्थना सभा व योगाभ्यास सुबह नौ बजे से 9:15 बजे तक और भोजन अवकाश दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक होगा। इस निर्देश का जिले में कड़ाई से पालन किया जाएगा। संवाद