पडरौना। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठवीं तक सभी विद्यालयों में 30 जनवरी तक पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। यह जानकारी बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने दी। उन्होंने बताया कि डीएम की तरफ से घोषित इस अवकाश के दौरान परिषदीय विद्यालयों के अलावा जिले के सभी बोर्ड में पठन-पाठन ठप रहेंगे। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य निपटाएंगे। संवाद