फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं में चमकीं विद्यालय की प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हिंदी दिवस पर सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली (खड्डा) में सुलेख और हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 111 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अभीप्सित कुमार ने बताया कि सुलेख प्रतियोगिता में 83 और हिंदी व्याकरण में 28 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सुंदर व शुद्ध लेखन के साथ हिंदी व्याकरण के ज्ञान का प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में शिवानी साहनी प्रथम, चांदनी चौहान द्वितीय और कृष्णा भारती तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में सूरज चौधरी प्रथम, अभिषेक कुमार व आकाश चौहान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रोशनी पासवान व गुड़िया साहनी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में कक्षा आठ से सूरज चौधरी प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय तथा दीपिका सिंह व चुलबुली पासवान संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। कक्षा सात में रोशनी पासवान प्रथम, राजन यादव द्वितीय तथा अनामिका पासवान व शिवम भारती संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्रतियोगिता का संचालन अनुदेशक विनय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान दीवान सिंह, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें