फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पलटा स्कूल वाहन, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
तमकुहीराज स्कूल वाहन के पलटने पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गड्ढे में पलटा स्कूल वाहन, दो बच्चे घायल
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरया सुजान थानाक्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में संचालित प्राइवेट स्कूल का वाहन शुक्रवार शाम करीब चार बजे अनियंत्रित होकर मुन्नीपट्टी गांव के सामने सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। स्कूल वाहन पलटने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। एक अभिभावक ने सीओ तमकुहीराज को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य बच्चों को अभिभावक अपने साथ घर लेकर गए।
विज्ञापन

माधोपुर बुजुर्ग गांव के शिव मंदिर के पास स्थित केडी कान्वेंट स्कूल का वाहन शुक्रवार की शाम को बच्चों को पढ़ाई के बाद वापस घर छोड़ने निकला था। मुन्नीपट्टी के सामने अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई। स्कूल वाहन पलटने के कारण उसमें बैठे 10 बच्चे चीखने लगे। घटना को देखकर स्थानीय लोगों वे राहगीरों ने गाड़ी को सीधा करके बच्चों को बाहर निकाल लिया। वाहन सीधा होते ही चालक दुर्घटना ग्रस्त को लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को हुई तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। एक अभिभावक ने दुर्घटना की सूचना सीओ तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह को दी। जानकारी मिलते ही सीओ की अगुवाई में पहुंचीं तरयासुजान पुलिस ने गंभीर रूप घायल माधोपुर बुजुर्ग टोला तकिया निवासी कुमारी छोटी (6) व अनन्या (10) पुत्री संजय राय को निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जबकि अन्य आठ बच्चों को हल्की फुल्की चोट थी। इनके परिवारीजन बच्चों को अपने साथ ले गए। देर शाम पुलिस ने स्कूल वाहन को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन कराई जा रही। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें