फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार को बचाने में स्कूल वैन पलटी, छह बच्चे घायल

Tue, 05 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के नेबुआ पनियहवा मार्ग पर सोमवार को सेखुई में एक कार को बचाने की कोशिश में बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज नौरंगिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया नौरंगिया थाना के सेखुई में एक स्कूल वैन से सोमवार को दोपहर बाद चालक बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था।सेखुई में एक कार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।वैन सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों की मदद से बच्चों को वैन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। जुड़ाछपरा निवासी दिपाजंली (6),श्रृष्टि गौड(5),पटखौली निवासी आदिती सिंह(8), साहिल(9), किशनपुर निवासी शोभित (11), जया मिश्रा (13) घायल हो गए। इनका इलाज नौरंगिया सएक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही अभिभावक अस्पताल पहुचकर घायल बच्चो का हाल जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें