फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को कराया बंद

Tue, 01 Oct 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर बीईओ ने गंगौली में संचालित प्राइवेट विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिला। इसको बंद कराते हुए छात्र-छात्राओं को पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद करने के लिए अभियान चला रहे हैं। द्रोण पब्लिक स्कूल गंगौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक विद्यालय की मान्यता की कॉपी व वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके। स्कूल को बंद कराते हुए वहां नामांकित 274 छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीकी परिषद विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि बिना मान्यता के विद्यालय संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें