पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने अनफिट वाहन संचालित करने या नियमों का उल्लघंन करने वाले संचालकों की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा यान समिति का गठन अनिवार्य रूप से कराएं। किसी भी दशा में अनफीट स्कूल वाहनों एवं अन्य वाहनों का प्रयोग नहीं होगा। विद्यालय वाहनों में चालकों/परिचालक अनिवार्य रूप से यूनिफार्म पहनने, चालकों का कैरेक्टर सत्यापन, स्वास्थ्य सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। अन्यथा विद्यालय में बने बोर्ड परीक्षाओं के सेंटर का निरस्तीकरण समेत विद्यालय की मान्यता भी रद करने की कार्रवाई की जाएगी। एसपी केशव कुमार ने कहा कि किसी भी अनफीट स्कूल वाहन द्वारा दुर्घटना होती है, तो प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर केस दर्ज होगा। संवाद