फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शासन का आदेश बेअसर, पीएम का उद्बोधन नहीं सुन सके बच्चे

Sat, 29 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

विद्यालयों खोलने के लिए बीएसए ने शुक्रवार की शाम को ही दे दिया था आदेश

मोहर्रम का अवकाश रद्द कर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण होना था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मोहर्रम का अवकाश रद्द कर विद्यालयों में प्रोजेक्टर लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण कराना था, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में ताला बंद रहा। कुछ विद्यालय खुले तो वहां कुछ शिक्षक ही मोबाइल पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण देखते मिले, जबकि कुछ विद्यालयों में आए छात्र-छात्राएं और शिक्षक लैपटॉप के जरिए पीएम मोदी के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम देखते मिले।
शनिवार की सुबह दस बजे से 12 बजे तक अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण होना था। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी का उद्बोधन समेत अन्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाने के लिए होना था। शनिवार की शाम को ही शासन के निर्देश पर मोहर्रम का अवकाश रद्द कर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 के लाइव प्रसारण से पहले विद्यालयों खोलने के लिए बीएसए और डीआईओएस ने शुक्रवार की शाम को ही आदेश जारी कर दिया था। इसके बावजूद नगर समेत जिले के कई परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय बंद रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नगर समेत जिले के कई माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों का लाइव किया तो अधिकांश विद्यालय बंद मिले। जो विद्यालय खुले थे वहां विद्यालय में तैनात कई शिक्षक अनुपस्थित रहे। शनिवार की सुबह 10:13 बजे राजकीय कन्रा इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य मंशा देवी, कुमकुम प्रजाति व रेनू कुमार मोबाइल पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण देखती मिलीं, जबकि इस विद्यालय में तैनात अलअत व राजेश्वरी सिंह और बच्चे अनुपस्थित रहे।
सुबह 10:20 बजे प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में तैनात प्रधानाध्यापक प्रतिमा शुक्ला, मोनिका सिंह और करीब 20 बच्चे मोबाइल पर पीएम मोदी का कार्यक्रम देख रहे थे, जबकि इस विद्यालय में तैनात रंजू जायसवाल, रंजना गौतम और सत्या पांडेय अनुपस्थित रहीं।
सुबह 10:25 बजे प्राथमिक विद्यालय कन्या नगर क्षेत्र, सुबह 10:25 बजे प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड पूर्वी, सुबह 10:28 बजे स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज पडरौना, सुबह 10:31 बजे संविलियन विद्यालय नगर क्षेत्र, सुबह 10:32 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय साहबगंज, सुबह 10:35 बजे बंद मिला प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड बंद मिला।
हालांकि, सुबह 10:45 बजे उदित नारायण इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या तीन में शिक्षक और छात्र-छात्राएं लैपटॉप पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते मिले। बीईओ नगर क्षेत्र हिमांशु सिंह ने कहा कि बंद मिले विद्यालयों के शिक्षकों से जवाब मांगा जाएगा। उचित कारण नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण दिखाने को लेकर उदासीनता देखी गई। संविलियन विद्यालय ठाढ़ीभार खास में विद्यालय बंद रहा। सूजना पर पहुंचे ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने नाराजगी जताई तो शिक्षामित्र शमा परवीन स्कूल पहुंचीं। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्चधिकारियों से की। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल का फोटो और वीडियो भी भेजा।



बीएसए ने देखा पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मैनपुर कोट में शनिवार की सुबह 10 बजे अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण दिखाया गया। वहां पहुंचे बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने भी बच्चों के साथ बैठक कर पीएम का लाइव प्रसारण देखा। बीएसए ने लाइव प्रसारण शुरू होने से पूर्व बच्चों से पढ़ाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह से उपलब्ध संसाधनों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान हरेंद्र यादव, संजय यादव, प्रभुनारायण राय, नेहा सिंह, अर्चना देवी, तबस्सुम परवीन, राजदेव आदि मौजूद रहे।


अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए एक दिन पूर्व ही जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों को खोलने के लिए आदेश संबंधित को दे दिए गए थे। इसके बाद भी जो विद्यालय बंद मिले हैं, वहां तैनात शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। शिक्षकों की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर


शासन के निर्देश पर एक दिन पूर्व ही सभी माध्यमिक विद्यालयों में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाने के लिए आदेश दिया था। इसके बावजूद जो विद्यालय बंद मिले हैं या जो शिक्षक अनुपस्थित हैं उनसे जवाब तलब किया जाएगा।

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें