फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए प्रयास जारी : जीएम

Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। चीनी मिल कप्तानगंज के महाप्रबंधक (कार्य) नरेंद्र वली ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया मूल्य के भुगतान के लिए प्रबंध तंत्र तेजी से काम कर रहा है। किसान निराश मत हों। प्रशासन ने चीनी मिल को सील कर दिया है, लेकिन हम लोग यथाशीघ्र भुगतान देने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द से जल्द संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में कंपनी ने कारखाना के विक्रय के लिए विभिन्न विज्ञापन दिए गए थे, जिसके सापेक्ष खरीदारों ने हमसे संपर्क किया। यहां तक कि एक पार्टी ने एक करोड़ रुपये का ड्राॅफ्ट भी अग्रिम राशि के रूप में बनवा दिया था, लेकिन इस अवधि के दौरान डीआरटी का स्थगन आदेश आ जाने के बाद विक्रय प्रक्रिया मजबूरी में निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल अपना प्लांट मशीनरी एवं जमीन बेचकर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए कानूनी सलाह ले रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता कंपनी में ऋण या शेयर इक्विटी के जरिए निवेश करके गन्ना मूल्य भुगतान करके पुनः संचालन करना है, लेकिन यदि धन की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो चीनी मिल को बेचकर किसानों का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें