फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निरीक्षण में अधूरे मिले विद्यालय, ईओ और बीईओ पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर पर कार्य कराए जाने हैं। एसडीएम के निरीक्षण में विद्यालयों के अपूर्ण मिलने पर उन्होंने ईओ और बीईओ पर नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ और बीईओ पर नाराजगी जताते हुए पांच दिनों के अंदर अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 174 विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत 19 मानकों पर कार्य करने के लिए चयन किया गया है। कसया की एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुरिया का निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्य पूर्ण नहीं होने पर कसया की बीईओ कसया रीता गुप्ता को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि 19 पैरामीटर के अंतर्गत शहर में 100 में 67 विद्यालयों पर काम बाकी है और ग्रामीण क्षेत्र के 74 में 40 विद्यालयों पर कार्य बाकी है। हालांकि, अन्य पैरामीटरों पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 19 पैरामीटर के तहत 84 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। इस दौरान एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


19 पैरामीटर पर ये होने हैं कार्य
शुद्ध सुरक्षित पेयजल, विद्यालय में नल-जल की आपूर्ति, बालक इज्जत घर, बालिका इज्जत घर, बालक यूरिनल, बालिका यूरिनल, यूरिनल में जलापूर्ति, इज्जतघर का टाइलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, आधुनिक रसोईघर, कक्षा की फर्श पर टाइलीकरण, श्यामपट, विद्यालय की रंगाई-पुताई, दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिंग, कक्षा कक्ष में वायरिंग व विद्युत उपकरण, विद्यालय का विद्युत संयोजन, बच्चों के लिए डेस्क व बेंच, विद्यालय की चाहरदीवारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें