फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना जन्म प्रमाणपत्र व आधार के भी होगा स्कूलों में प्रवेश

Fri, 20 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एक अप्रैल से शुरू हो रो नए शैक्षिक सत्र में जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड के बिना किसी भी बच्चे का परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश नहीं रोका जाएगा। नामांकन के दौरान अभिभावकों की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर ही बच्चों का नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले में स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण एक से 15 अप्रैल और दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा कक्षा से कक्षा में बच्चों की निरंतरता बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत तीन वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी-बाल वाटिका में और छह वर्ष के बच्चों का कक्षा एक में और सात से 14 वर्ष तक के स्कूल से बाहर और ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें