फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मिली साइकिल

Fri, 08 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया में पुरस्कृत हुए मेधावी छात्राएं।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। अनुसूचित जनजाति यूनिफॉर्म एवं साइकिल योजना के तहत कसया क्षेत्र की छात्राओं को साइकिल दी गई। कार्यक्रम का आयोजन राम जानकी मंदिर में किया गया। विधायक पीएन पाठक ने छात्राओं को साइकिल देकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

जनजाति विकास निदेशालय के निर्देश के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा-6 की 20, कक्षा-9 की पांच तथा कक्षा-11 की तीन समेत कुल 28 छात्राओं को लाभान्वित किया गया। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिए संचालित इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्राओं के अभिभावक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें