फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी की कटान के डर से लोग तोड़ रहे मकान

Sat, 18 Jun 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ते ही एपी तटबंध के किनारे अहिरौलीदान गांव के सामने कटान शुरू हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरयासुजान। गंडक नदी के जलस्तर में मामूली बढ़त होते ही अहिरौलीदान गांव के कचहरी टोले के सामने कटान शुरू हो गई है। दरवाजे तक पहुंची नदी से बचाव के लिए कोई उपाय नहीं होता देख छह लोगों ने शनिवार को अपना घर छोड़कर बंधे पर शरण ले ली।
विज्ञापन



गांव के लोग पक्के मकानों को तोड़ने लगे हैं। गंडक नदी पिछले चार वर्षों से एपी तटबंध के किनारे बसे अहिरौलीदान गांव के पास कटान कर रही है। गांव के बैरिया और चित्तू टोले से आगे बढ़ते हुए कचहरी टोले तक पहुंची बर्बादी की कहानी इस वर्ष भी नहीं रुकी। शुक्रवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पिछले साल से रुका कटान फिर शुरू हो गई।

शनिवार की सुबह गंडक की धारा कचहरी टोला निवासी कमल सिंह के घर तक पहुंच गई। नदी के रुख को देखते हुए साधू सिंह, कमल सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, धनेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह और दिलीप सिंह ने अपना पक्का मकान छोड़कर सामान और परिवार के सदस्यों को बंधे पर भेज दिया। इसके बाद मकान को भी तोड़ा जाने लगा।
विज्ञापन


कटान की सूचना पर तमकुहीराज के विधायक अजय लल्लू के प्रतिनिधि जेबी सिंह और जुल्फिकार मदद का आश्वासन दिया। कटान से प्रभावित लोगों के अनुसार कचहरी टोले पर अभी भी करीब 300 परिवार बचे हैं। अगर समय रहते बचाव कार्य शुरू नहीं कराया गया तो सभी लोग बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें