फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेता को धमकी देने वाले पर एससी-एसटी का केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एक वार्ड निवासी सत्ताधारी दल के प्रदेश महामंत्री के मोबाइल पर फोन करके धमकी और अभद्रता करने का मामला आया है। उन्होंने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 9 बाला साहब देवरस नगर (नरकटिया खुर्द) निवासी राधेश्याम गोंड़ भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं। आरोप है कि 11 मार्च की रात में उनके मोबाइल पर उपेंद्र नाम के एक व्यक्ति फोन कर उनको धमकाते हुए कहा कि आप मेरे मजदूर का कुछ नहीं कर पाएंगे और मेरे भाई का भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कुछ दिन पहले भी उपेंद्र ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने वाला आरोपी किसी ठेकेदार का करीबी बताया जा रहा है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें