फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा स्टेट बैंक का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई शाखा की छत में लगी सीलिंग टूटी, छह लोग घायल
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। भारतीय स्टेट बैंक की हाटा शाखा की छत में लगा पीओपी सिलिंग अचानक गिर जाने से बैंक में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में कई ग्राहक और बैंक कर्मचारी घायल हो गए। आननफानन में सभी लोगों को बैंक से बाहर निकालकर घायलों को हाटा सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न दो बजे हाटा नगर स्थित एसबीआई शाखा में डेकोरेशन के लिए छत में लगा पीओपी सिलिंग अचानक भर भराकर गिर गया। घटना के समय बैंक ग्राहकों से भरा हुआ था। संयोग ही था कि सीलिंग उस तरफ गिरा जहां लोग कम थे। घटना के बाद लोग इधर उधर भागने लगे। वहां मौजूद लोगों की मदद से बैंक परिसर में फंसे ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। सबसे अधिक डर सीलिंग में लगे बिजली के तारों से था। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें भी सीएचसी पर भेजा गया। जानकारी होने पर पुलिस के लोग भी बैंक पर पहुंच गए। वहीं शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी है। इससे छत का प्लास्टर गिर कर सीलिंग में फंसा था और वजन ज्यादा होने से आज भर भराकर गिर गया। इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोट आई हैं। अन्य सभी सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस घटना में बैंक की कर्मचारी दिव्या कुमारी, ग्राहक श्यामसुंदर, ममता देवी, महेंद्र गुप्ता, रामनिवास, शीतला देवी, गोरख प्रसाद को हल्की फुल्की चोटें लगी है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें