वन विभाग की टीम ने सीज की आरा मशीन
पटहेरवा। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रविवार को पटहेरिया चौराहे पर संचालित आरामशीन पर छापा मारा। उसे सीज करने के साथ ही मशीन के कलपुर्जे खोलवाकर अपने साथ लेती गई।
प्रवर्तन दल प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ वन रेंज तमकुही के पटहेरिया में काफी दिनों से संचालित हो रहे आरा मशीन पर पहुंचे और मशीन संचालक जयप्रकाश से मशीन चलाने का कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सके। प्रभारी श्रीवास्तव ने डीएफओ बीसी ब्रह्मा को अवैध आरा मशीन चलने की जानकारी दी। इस पर तमकुहीराज के रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी को मौके पर भेजा। दोनों टीमें संयुक्त रूप से आरा मशीन को बंद कराते हुए विभागीय कार्रवाई में जुट गईं।
प्रवर्तन दल के प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध रूप से संचालित होते पाया गया। आरा मशीन की जांच की गई। मशीन का कुछ पार्ट लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस दौरान वन दरोगा प्रमोद पांडेय, शिवजी कुशवाहा सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।