फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी विवाहिता की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी विवाहिता की बचाई जान
विज्ञापन

बोदरवार। स्थानीय बाजार निवासी एक महिला ने पारिवारिक विवाद में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। गले में साड़ी का फंदा लगाकर वह छत के कुंडे से लटक गई। दम घुटने पर महिला ने जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजनों का शोर सुनकर पहुंचे प्रधान ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतार लिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव के ग्राम प्रधान रविवार की सुबह इंटरलॉकिंग कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के निवासी एक व्यक्ति के घर से महिला समेत अन्य लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर ग्राम प्रधान, मजदूरों के साथ उनके घर पहुंचे तो पता चला कि उस परिवार की बहू गले में फंदा डालकर कुंडे से लटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने तत्परता दिखाई और कमरे का फाटक तोड़वाकर कुंडे से लटक रही बहू को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में बताया कि सास और बहू में सुबह नई साड़ी खरीदने के लिए बहस हो गई। इससे नाराज होकर वह ऐसा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें