धर्मसिहवा। एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की तेरहवीं में रविवार को सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय धर्मसिंहवा के बरगदवा माफी पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही हादसे के आरोपी पर सख्त कार्रवाई व उचित मुआवजे की सरकार से मांग की। होली की शाम गोरखपुर में नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बरगदवा माफी निवासी आकाश पांडेय की लग्जरी गाड़ी से दबकर मौत हो गई थी। आकाश पांडेय अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। रविवार को आकाश की तेरहवीं थी। इसमें सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय पहुंचे। तेरहवीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल,चंद्र शेखर पांडेय, रामचंद्र शुक्ल, हिमांशु उपाध्याय, विनोद कुमार दूबे, हरीराम राय,साजन उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। संवाद