फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यदेव अध्यक्ष और संतोष महामंत्री बने

Mon, 11 Dec 2017 12:19 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन संघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष की देखरेख में हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और लैब टेक्नीशियन संघ के प्रदेश के महामंत्री बीबी सिंह ने कहा कि नए पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। संगठन में एकजुटता होने पर ही अपनी हितों की लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ी जा सकती है। विशिष्ट अतिथि एके मौर्य ने कहा कि पद मिलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है। नये पदाधिकारियों को इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय ने कहा कि पद मिलने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके दायित्वों का निर्वहन है। पदाधिकारियों को सभी सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व हुए सांगठनिक चुनाव में सत्यदेव पांडेय को अध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग कुशवाहा कोषाध्यक्ष, एजाज अहमद संप्रेक्षक पद के लिए चुने गए। इस मौके पर शेष कुमार चौधरी, विजय कृष्ण द्विवेदी, लल्लन गुप्ता, अश्वत्थामा मिश्र, अनिल प्रजापति, ब्रजेश त्रिपाठी, एनउल हक, दुर्गेश कुशवाहा, रविंद्र सिंह, अजीत सिंह, ओम प्रकाश गहलौत, विनोद कुमार वर्मा, विश्वजीत गुप्त, अजय सिंह, आशुतोष मिश्र, केके सिंह, पवन पटेल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें