रहसू बाजार। क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी के दुबे पट्टी में चल रहे भागवत कथा में कंश वध की कथा सुनाई गई। कंश वध होते ही पूरा पांडाल जयश्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
कथा वाचक अजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सत्संग मानव कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। इसमें धर्म कथाओं और ध्यान के माध्यम से पाप का नाश, सत्कर्मों की प्रेरणा और ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाया जाता है। सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता आती है।
इस दौरान युगल किशोर गुप्ता, श्रीनिवास यादव, शंभू गुप्ता, किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।