फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फिर बढ़ा सरयू-राप्ती का जलस्तर, खेतों की ओर बढ़ रहा पानी, किसान चिंतित

Wed, 09 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बरहज में बचाव कार्य में जुटे मजदूर। संवाद  
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़त जारी है। दो दिनों तक सरयू के स्थिर होने के बाद नदी एक बार फिर बढ़त बना रही है। इसके साथ ही राप्ती भी उफान पर है। जिससे नदी खेतों का रुख कर रही है। पिछले 24 घंटे में सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में 20-20 सेमी की बढ़त दर्ज किया गया है। नदी के तेवर को लेकर तटवर्ती गांवों के लोग परेशान हैं। फिलहाल नदी मीटर गेज से नीचे बह रही है। सरयू का पानी थाना के निकट पक्के घाट तक पहुंच गया है। सरयू में उमड़ रहे सैलाब के कारण नदी का पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

कटइलवा-कपरवार संगम तट स्थित नवीन तटबंध पर नदी दबाव बना रही है। वहीं बाढ़ का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यूडी बांध के निकट पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ जैसी संभावना को लेकर कटइलवा, कुवाईच टोला, बेलडॉड़, नौका टोला, मरवटिया, भदिला प्रथम, गोरखपुर जनपद के कोलखास, बिनोवापुरी, महेन आदि गांवों के लोगों को चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से कराए गए इंतजाम नाकाफी हैं। बंधें पर अधिकांश जगहों पर मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। दूसरी ओर सरयू का पानी थाना के निकट पक्के घाट तक पहुंच गया है। सरयू में उमड़ रहे सैलाब के कारण नदी का पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


जलस्तर की विभाग ने शुरू की निगरानी
भागलपुर संवाद के अनुसार सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। नदी का जलस्तर शुक्रवार से कम होने लगा था, लेकिन सोमवार शाम से नदी में एक बार फिर से बढ़ाव शुरू हो गया, जिससे तटवर्ती इलाकों में लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
केंद्रीय जल आयोग तूर्तीपार के अनुसार सोमवार शाम से नदी के जलस्तर में तीन सेमी बढ़ोत्तरी शुरू हो गई।
मंगलवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 62.52 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 1.2 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है, जो खतरे के निशान से 1.58 मीटर नीचे बह रही है। तूर्तीपार के जेई प्रकाश ने बताया कि सोमवार शाम से एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कर्मचारियों को नदी गेज पर निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें