फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेई संगठन के जिलाध्यक्ष बने सर्वेश, प्रदीप सचिव निर्वाचित

Sat, 18 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का चुनाव शुक्रवार को बिजली घर स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। चुनाव में उपकेंद्रों के जूनियर इंजीनियरों व प्रोन्नत अभियंताओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय सचिव व निर्वाचन अधिकारी शशांक चौबे के नेतृत्व में और डीके मल्ल और इरफानुल्लाह की देखरेख में चुनाव हुआ। सर्वेश कुमार दुबे को जिलाध्यक्ष और प्रदीप कुमार शर्मा को सचिव चुना गया। इसके अलावा धर्मेंद्र मल्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरताज अली उपाध्यक्ष, दिलीप मौर्य प्रचार सचिव, शुभम गौड़ संगठन सचिव, राजाराम वित्त सचिव, योगेश गुप्ता लेखा निरीक्षक, अरविंद त्रिगुणायक मंडल अध्यक्ष और बख्तियार अहमद मंडल सचिव निर्वाचित हुए। इस दौरान इंजीनियर मुन्ना कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, यशवंत कुशवाहा, अरविंद मणि त्रिपाठी, रवि प्रकाश, अजीत कुमार, संदीप कुमार, संदीप मिश्रा, पिंटू बिंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें