फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सप्तमी आज, पंडालों में खुलेंगे प्रतिमाओं के नेत्र पट

Wed, 09 Oct 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के पूजा पंडालों में बुधवार की रात में निशा पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं के नेत्र पट खोल दिए जाएंगे। इसके पहले सभी पंडालों में विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। क्षेत्र के मूर्तिकारों ने देवी प्रतिमाओं अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर समेत जिले के सभी छोटे बड़े बाजारों में शारदीय नवरात्र के मौके पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। अधिकांश पंडालों में प्रतिमाएं पहुंच गई हैं। जिन स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा नहीं पहुंची है, वहां के आयोजक बुधवार शाम तक प्रतिमा स्थापित करा लेंगे। इन पंडालों में बुधवार की रात निशा पूजन के बाद प्रतिमाओं के नेत्र पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। मूर्तिकार विकास शर्मा व मूर्तिकार सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि मंगलवार से ही पूर्ण निर्मित प्रतिमाओं को पंडालों तक भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार को शाम तक सभी देवी प्रतिमाओं को उनके पंडालों तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें