फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई

विज्ञापन
सेवरही में बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव में पूर्व विधायक को माला पहनाकर स्वागत करते मद्धेशिया समाज के ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांदू मद्धेशिया वैश्य सभा की तरफ से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आयोजकों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
अखिल भारतीय कांदू मद्धेशिया वैश्य सभा की इकाई की तरफ से निकाली गई कुलगुरु एवं संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की शोभा यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए मद्धेशिया विवाह भवन पहुंचीं, जहां बाबा गणिनाथ की विधि विधान से पूजा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शिक्षा और आपसी एकता से वैश्य समाज के लोग आगे बढ़ सकते हैं। वैश्य समाज की एकता को मजबूत बनाकर ही राजनैतिक व सामाजिक उत्थान किया जा सकता है। कार्यक्रम को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक मायाशंकर निर्गुणायत, महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री अवधेश मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष दीनबंधु मद्धेशिया, लक्ष्मण गुप्ता, सुभाष मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ, बाबूलाल गुप्ता, सुग्रीव मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, शैलेंद्र मद्धेशिया, अजय गुप्ता. प्रभु गुप्ता, दीनानाथ वैश्य, दुर्गेश मद्धेशिया, ललन गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें