फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानवता के लिए समर्पित रहा संत गाडगे का पूरा जीवन

Tue, 24 Feb 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे की जयंती मनाते कार्यकर्ता। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे की जयंती जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि स्वच्छता एवं शिक्षा का संदेश देने वाले संत गाडगे का पूरा जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत गाडगे ने समाज में फैली कुरीतियों और आडंबर के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करने के साथ-साथ उसे खत्म कर मानवता का संदेश दिया। वह सामाजिक न्याय के पक्षधर थे और पूरे जीवन में बिना किसी झिझक के गांव-गांव घूम कर सड़क नाली और गंदगी को साफ कर स्वच्छता और मानवता का संदेश देने का काम किया।
गांव वासियों से जो भी उन्हें पैसा मिलता था, उससे वह गांव में सड़क बनवाने के साथ-साथ धर्मशाला गोशाला स्कूल और अस्पताल बनवाने का काम किया करते थे।
उन्होंने अपने जीवन काल में 60 से अधिक स्कूल और अस्पतालों का निर्माण करा कर पूरी मानव जाति के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनाया। उनके द्वारा बनवाया गया मुंबई में विश्व प्रसिद्ध जेजे अस्पताल देशवासियों के लिए समर्पित है। संत शिरोमणि गाडगे का जीवन हम लोगों के लिए प्रेरणा है उनके आदर्शों और उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र यादव, बृजभान यादव, जोखन चौधरी, विजय चौधरी, चंद्रहास यादव, चंद्रजीत यादव, सुनील यादव पहलवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें