फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में सफाई कर्मचारी निलंबित, पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही में सफाई कर्मचारी निलंबित, पंचायत सचिव को नोटिस
विज्ञापन

जटहां बाजार। स्वच्छता पखवारा के तहत विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में रविवार को सफाई और फॉगिंग शुरू करा दी गई। सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने एक और सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। खेसिया गांव में तैनात सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन

एक जुलाई से जिले में स्वच्छता पखवारा चल रहा है। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने सभी ग्राम पंचायतों में सफाई, छिड़काव और फागिंग कराने का निर्देश दिया है। ब्लॉक में सभी ग्राम पंचायतों में सफाई और फॉगिंग शुरू करा दी गई। रविवार को मोजहिदा, धौरहरा में सफाई और फॉगिंग कराई गई। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि विशुनपुरा ब्लॉक के लीलाधर छपरा गांव में तैनात सफाई कर्मचारी मुनेब गौतम को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में सफाई, फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में लापरवाही मिली तो सफाई कर्मचारियों के साथ ही जिम्मेदार सचिव और प्रधानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें