फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने बालू माफिया को भेजा जेल

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बालू माफिया गोल्डन पांडेय।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज एसडीएम ने बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने अवैध रुप से बालू का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को जेल भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के कोटिया बालू घाट पर बिना लाइसेंस के बालू खनन करने और किसानों के खेत में बालू जबरिया रखने के आरोप में एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने विवेक पांडेय उर्फ गोल्डन को जेल भेज दिया है। एसडीएम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध बालू खनन के साथ बाद विवाद करने को लेकर हर दिन शिकायत मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीते एक माह से छापामारी की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई की भनक मिलते ही आरोपी भाग जाता था। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन करने वालों को खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा। किसी भी दशा में बालू खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें