फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: औषधि निरीक्षक ने चार दुकानों से लिए दवाओं के नमूने

Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही कस्बा में बृहस्पतिवार की देर शाम औषधि निरीक्षण ने दवा की दुकानों की जांच की। उन्होंने चार दुकानों से दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक दीपक कुमार पांंडेय ने सबसे पहले कस्बा स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि भंडार की जांच की। इसके बाद कस्बा की दवा की अन्य दुकानों की जांच की। उन्होंने दवा की दुकान में रखे फ्रीज, क्रय-विक्रय के कागजात समेत अन्य जरूरी जानकारी ली। इसके बाद चार दुकानों से दवाओं के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने बताया कि बिना फार्मासिस्ट के संचालित दवा की दुकानों पर कार्रवाई होगी। बिना लाइसेंस के दुकान का.संचालन मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें