बोदरवार। मिठाई में मिलावट की आशंका में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा की टीम ने बृहस्पतिवार को कोलकाता बंगाली मिष्ठान भंडार से खोआ, पनीर तथा मिठाइयों के नमूने लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दुकानदारों को स्वच्छता एवं हाईजीन के मानकों का पालन करते हुए मिठाइयां तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी दुकान पर मिलावटी अथवा प्रतिबंधित रसायनों से तैयार खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद