-मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए की गई सैंपलिंग
फाजिलनगर। कस्बे के काॅलेज रोड स्थित किराना व मिठाई के दुकानें की मंलगवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच की। इसमें संदेह के आधार पर दो दुकानों से सैंपल एकत्र किए।
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय प्रदीप कुमार राय की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच टीम ने एक किराना स्टोर से कुट्टू का आटा और एक मिठाई की दुकान से खोया व पनीर का सैंपल लिया। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के उद्देश्य से सैंपलिंग की गई। एकत्र नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। रिर्पोर्ट मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद गुप्ता, पवन कुमार यादव, मनोज बर्नवाल आदि मौजूद रहे। संवाद