पडरौना। क्षेत्र के बतरौली बाजार स्थित खेल मैदान में आजाद क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। समस्तीपुर बिहार व बेगूसराय बिहार के बीच मंगलवार की देर रात तक चले खिताबी मुकाबले में समस्तीपुर बिहार की टीम ने विजेता बनी। पूर्व जिला कृषि अधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
फाइनल मैच से पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मैच में दिल्ली और बेगुसराय के बीच टक्कर देखने को मिली, जबकि समस्ती और आजमगढ़ के बीच एकतरफा मुकाबला हुआ। पहला सेमीफाइनल मैच समस्तीपुर बिहार व आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें समस्तीपुर की टीम 15-5 व 15-7 से जीत कर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली एकेडमी व बेगूसराय बिहार के बीच हुआ। इसमें बेगूसराय की टीम 15-10 व 15-11 से मैच जीत कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।