पडरौना। तकनीकी खामियों के कारण सलेमगढ़ स्थित टोल प्लाजा पर करीब 20 मिनट वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इसी दौरान जरूरी काम से गुजर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराने के बाद आवागमन चालू हो सका।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे टोल प्लाजा सलेमगढ़ के टोल बूथ अचानक काम करना बंद कर दिए। इसके बाद टोल जमा करने के लिए बने बूथों पर वाहनों का लंबी लाइनें लग गईं। बाद में मैकेनिक ने खामियों को दुरुस्त किया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। टोल प्लाजा सलेमगढ़ के मैनेजर नवीन शर्मा ने बताया शार्ट सर्किट के कारण कुछ देर वाहन रुके रहे। दोपहर का समय होने के कारण ज्यादा वाहन जाम में नहीं फंसे। कुछ देर बाद खामियों को दुरुस्त कराकर आवागमन चालू करा दिया गया।