फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साध्वी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Wed, 18 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा प्राचीन मंदिर से पूजा कर घर लौट रही साध्वी पर सोमवार की देर रात एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन

साध्वी के सिर, आंख पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साध्वी को इलाज के लिए एंबुलेंस से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है। तहरीर के आधार पर देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने भी प्रदर्शन किया।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के जटहा गांव की निवासी 45 वर्षीया मीना गुप्ता बगल के गांव कटाई भरपुरवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में साध्वी हैं। पिछले वर्ष पति पप्पू गुप्त की मौत के बाद से मीना मंदिर की देखरेख करती हैं। सोमवार की देर शाम वह मंदिर में पूजा और आरती के बाद अपने घर लौट रहीं थी। अभी वह दरवाजे पर पहुंची ही थीं कि पीछे से कटाई भरपुरवा गांव निवासी आरोपी गोपी प्रसाद ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

एसओ मनोज वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। साध्वी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें