फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध भूमि पहुंचे रूसी पर्यटक, प्रदर्शनी से समझा बापू का अहिंसा दर्शन

Mon, 06 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
राजकीय बौद्ध संग्रहालय पहुंचे रूसी पर्यटक। संवाद  
विज्ञापन
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में लगी विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी को 27 रूसी पर्यटकों के दल ने देखा। उन्होंने प्रदर्शनी में भारतीय इतिहास, संस्कृति और अहिंसा के दर्शन को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने की पहल की सराहना की।
विज्ञापन

संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि रूसी गणराज्य का पर्यटक दल कुशीनगर भ्रमण के दौरान संग्रहालय आया था। दल के सदस्यों ने उत्सुकता पूर्वक महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित चित्रों की श्रृंखला को देखा और उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। पर्यटकों को न केवल गांधी जी के प्रमुख ऐतिहासिक आंदोलनों और जीवन की घटनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए बौद्ध सहित अन्य अमूल्य पुरावशेषों के महत्व से भी परिचित कराया गया।
विज्ञापन

इसे दल के सदस्यों ने भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें