फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्वनगरी में भटक रहे रूस के पर्यटक को पहुंचाया बिरला धर्मशाला

Wed, 01 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर में पर्यटक पुलिस के साथ रूस का पर्यटक डैनियल।संवाद
विज्ञापन
-पर्यटक पुलिस व धर्मशाला प्रबंधन की मदद को सराहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। कुशीनगर में तैनात पर्यटन पुलिस ने सोमवार की आधी रात में इधर-उधर भटक रहे रूस के एक पर्यटक को बिरला धर्मशाला पहुंचाया। जहां धर्मशाला प्रबंधन ने उसके ठहरने के लिए कमरा मुहैया कराया। रूसी पर्यटक ने पुलिस की मदद की सराहना की।

जानकारी के मुताबिक सोमवार मध्यरात्रि में बस से रूस का पर्यटक डैनियल (50) कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित मुख्य प्रवेश द्वार के सामने पहुंचा। रात का समय होने के कारण ठहरने के लिए कोई सुरक्षित स्थल की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। परेशान होकर मंदिर मार्ग पथ पर ही इधर-उधर भटक रहा था।
विज्ञापन

इस बीच पर्यटन थाने में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल यशवंत और रामानंद पर्यटक को इधर-उधर भटकता देख उसके पास पहुंचे। उससे पूरी जानकारी हासिल की। फिर उसे बिरला धर्मशाला कुशीनगर पहुंचाया। जहां धर्मशाला प्रबंधन ने पर्यटक डैनियल को ठहरने के लिए कमरा उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पर्यटक रूस में योग का शिक्षक है। हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचा। जहां से सड़क मार्ग से बस से कुशीनगर पहुंचा। प्रबंधक तिवारी ने बताया कि बातचीत में पर्यटक मदद के लिए आभार ज्ञापित किया है। अभी कुशीनगर से बोधगया के लिए जाने की योजना है। बुद्ध के साथ शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन से अपार ऊर्जा मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें