फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा एक्सईएन और मैत्री इरिगेशन को डीएम ने जारी किया स्पष्टीकरण

Wed, 01 Nov 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति के साथ-साथ बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा। स्रो
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें अधिशासी अभीयंता विद्युत हाटा उपस्थित नहीं होने और मेसर्स मैत्री इरिगेशन की शहरी लाइन से कनेक्शन की समस्या का निस्तारण नहीं करने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने राजकीय औद्योगिक आस्थान पडरौना के पार्क की भूमि का सुंदरीकरण के लिए फाइल बनाकर निदेशालय भेजने, मिनी औद्योगिक आस्थान सिसवा बुजुर्ग और सेवरही के मुख्य मार्ग पर नीम के पेड़ पर चबूतरा निर्माण कर कुछ व्यक्तियों के पूजा पाठ करने की जानकारी होने पर पुलिस और एसडीएम को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत दुग्ध विभाग के 10 एमओयू में से एक उद्यमी पर जीबीसी तैयार होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि जीबीसी के लिए तैयार हो वो मानक के अनुरूप होने चाहिए। इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों की समस्याओं पर लो वोल्टेज समस्या, विद्युत कनेक्शन, फैक्ट्री तक संपर्क मार्ग तथा कृषि से गैर कृषि भूमि करने के लिए जरूरी कार्रवाई के लिए उपायुक्त उद्योग, संबंधित एसडीएम और संबंधित एक्सईएन विद्युत को जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा अधिशासी अभीयंता विद्युत हाटा के बैठक में उपस्थित नहीं होने और मेसर्स मैत्री इरिगेशन की शहरी लाइन से कनेक्शन की समस्या का निस्तारण नहीं करने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें