फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पावानगर में मशाल दौड़ में शामिल धावकों को किया गया सम्मानित

Mon, 02 Feb 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में रविवार को सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान आयोजित मशाल दौड़ में शामिल 90 धाविकों को प्रणाम पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के व्यवस्थापक टीएन राय ने कहा कि आयोजन समिति में मशाल दौड़ एक अहम हिस्सा है। इसमें प्रतिभाग करने वाली बच्चियां बधाई के पात्र है। इन सभी का सम्मान आयोजन समिति ने किया। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने कहा कि धावक धाविकाओं का टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें