फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिन में तेल समाप्त होने की अफवाह ने पेट्रोल पंपों पर बढ़ाई भीड़

Fri, 06 Mar 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
देश में तेल समाप्त होने की अफवाह पर चरिघरवा पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में खाड़ी देशों में युद्ध की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। देश में दो दिनों में तेल समाप्त होने की अफवाह के कारण सोमवार सुबह से ही सौरहा खुर्द स्थित चरिघरवा पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लोग अपनी बारी का इंतजार किए बिना गैलन, केन और ड्रम में पेट्रोल व डीजल भरवाने की होड़ में लग गए। इससे पंप परिसर में कुछ समय के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पंप कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पंप कर्मचारियों ने लोगों को बार-बार समझाया कि तेल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य है। हालांकि, अफवाहों के कारण लोग आश्वस्त नहीं हो सके। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि युद्ध लंबा चला, तो डीजल की किल्लत हो सकती है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित होगी।

किसान विपिन, मोहन, रोहन, कलामुद्दीन, राजू, नागेंद्र, अमीर, फखरूद्दीन और सुरेंद्र ने बताया कि यह गन्ना की फसल की सिंचाई और खेतों की तैयारी का समय है। डीजल की कमी होने पर ट्रैक्टर और पंपसेट चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसी आशंका के चलते वे पहले से ही ईंधन का इंतजाम कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार तेल संकट की खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिससे लोगों में आशंका का माहौल है। हालांकि, डीएसओ ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल के साथ ही रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। इस स्थिति ने एक बार फिर दिखाया है कि अपुष्ट सूचनाएं किस तरह जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें