फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदवलिया प्राथमिक स्कूल प्रदेश में अव्वल

Sun, 27 May 2018 12:18 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रुदवलिया प्राथमिक स्कूल प्रदेश में अव्वल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों की बदहाल व्यवस्था के बीच राहत पहुंचाने वाली खबर है। फाजिलनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया को प्रदेश स्तर के पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में पहले स्थान पर रखा गया है। बीते महीने लखनऊ में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस विद्यालय के शैक्षिक नवाचार, नामांकन और शिक्षण व्यवस्था की तारीफ की गई। गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोई और विद्यालय इस स्तर में नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन


बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें प्राथमिकता विद्यालय रुदवलिया को प्रदेश के पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में पहले नंबर पर रखा गया है। बैठक में प्रदेश के उन स्कूलों पर भी चर्चा हुई थी जिनकी शिक्षण व्यवस्था बेसिक शिक्षा परिषद के मापदंडों और उम्मीदों पर खरा उतरा है। विभागीय अफसरों की तरफ से चर्चा के लिए पांच स्कूलों का नाम शामिल किया गया था। इसमें कुशीनगर जनपद से फाजिलनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया को प्रथम स्थान पर रखा गया था। मुजफ्फरनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय तितावी नंबर वन, आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बर्रा, ललितपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा मसौरा और गोंडा जनपद के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा को भी इस सूची में रखा गया था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें