फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ आज

Thu, 09 May 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के कनौरा गांव के त्रिमुहानी घाट स्थित रामेश्वर संस्कृत उमा विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इस मौके क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी यज्ञ के मुख्य यजमान प्रधानाचार्य डॉ. राम प्रकाश यादव और प्रधान पंडित संजय कुमार मिश्रा ने दी है। संवाद
विज्ञापन


0

सामूहिक विवाह का आयोजन 18 को
दुदही। बांसगांव टोला जमुआन में स्थित पानमती लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को सामूहिक विवाह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें 18 मई को आयोजित होने वाली सामूहिक विवाह की तैयारियों पर चर्चा की गई।आयोजक राजेश कुशवाहा ने कहा कि बांसगांव टोला जमुआन में सामूहिक विवाह 18 मई को आयोजन होना है। इसमें तीन निर्धन कन्याओं का विवाह होगा। उन्होंने आयोजन समिति से जुड़े लोगों में विवाह कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान ज़ैनुद्दीन अंसारी, कुमरेश, मैनेजर कुशवाहा, आत्मा पांडेय, धर्म पांडेय, बैजनाथ पांडेय, शिवनंदन पांडेय, बसंत खरवार, योगेंद्र यादव, ब्लिस्टर यादव, शम्भू यादव, पहवारी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें