पडरौना। देवरिया लोकसभा के व्यय प्रेक्षक ने बुधवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
भारत निर्वाचन आयोग ने देवरिया (आंशिक कुशीनगर) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय चुनाव प्रेक्षक एम रतन कुमार को निर्वाचन कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में लगाए गए बैरिकेडिंग आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगाए गए सी-विजिल टीम, एकल परमिशन विंडो टीम, वीवीटी टीम, एमसीएमसी टीम, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर, शिकायत टीम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व आदर्श आचार संहिता के अनुरूप लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न होगा। विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर एवं तमकुहीराज के तहत प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, लोकसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, कानून व्यवस्था, अवैध व्ययों व अवैध सामग्रियों के वितरण या प्रलोभन आदि दे रहे हैं, तो उनके मोबाइल नंबर 9236037024 पर शिकायत कर सकते हैं।
इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीम आशुतोष, डीआईओ राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।