फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रूबी का राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन

Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। जीके प्वाइंट फुटबॉल क्लब में फुटबॉल का प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों में से रुबी गुप्ता का राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। कोच धनंजय यादव की देखरेख में करीब 50 बच्चे सुबह-शाम फुटबॉल के लिए अभ्यास करते हैं, जिसका परिणाम स्कूली खेलों में देखने को मिला है। अंडर-19 आयु वर्ग में रुबी गुप्ता का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। रुबी गुप्ता ने बताया कि प्रथम ट्रायल जिले पर हुआ वहां चयन होने पर दूसरा ट्रायल मंडल गोरखपुर में हुआ दोनों जगह पर ट्रायल देने के बाद स्टेट के लिए ट्रायल अलीगढ़ में हुआ। अलीगढ़ से ट्रायल देने के बाद अंडर-19 फुटबॉल से स्टेट खेलने का अवसर मिलने पर खेलने के लिए चयन हुआ। इस अवसर पर जीके प्वाइंट फुटबॉल क्लब के फाउंडर शिव चरन, सघन सहकारी समिति बोदरवार के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, वरुण शर्मा, विमलेश कुमार यादव, देवांश, आदित्य प्रताप, अनुज ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें