संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के सभागार में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी शामिल हुए। मौजूद लोगों ने गुरु के महत्व पर चर्चा की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अधिवक्ता परिषद इकाई की तरफ से इस कार्यक्रम में आरएसएस के अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय और महामंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सबसे पहले भारत माता, डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार व सदाशिव राव बोलवरकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश कुमार ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाहक फूलबदन, जिला कार्यवाहक रविकृति, वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश दीक्षित, राघवेंद्र सिंह, प्रसिद्ध नारायण दीक्षित, धीरेंद्र मोहन सहाय, धनंजय तिवारी, जन्मेजय तिवारी, जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शाही, महामंत्री राकेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष अखिलेश मणि, केशव शुक्ल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।