फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से 28 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से 28 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र में एनएच स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवीनगर का कैश काउंटर तोड़कर उसमें से 28 लाख रुपये नकद और लैपटॉप चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई है। महाविद्यालय के कैशियर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाविद्यालय के कैशियर पवन कुमार ने बताया कि नामांकन के मद में आया शुल्क अगले दिन बैंक में जमा कर दिया जाता है। शुक्रवार को जमा शुल्क अगले दिन शनिवार को बैंक बंद होने के चलते जमा नहीं हो पाया। इससे दोनों दिनों में जमा कराए गए 28 लाख 47 हजार 400 रुपये कैश काउंटर में रख दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब परिचारक सफाई करने आया तो कैश काउंटर की खिड़की टूटी थी। आलमारी खुली थी। इसकी सूचना परिचारक ने रात्रि ड्यूटी करने वाले लोगों व कैशियर को दी। जब लोग पहुंचे तो पता चला कि लैपटॉप एवं रकम चोरी हो गई थी। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें