फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएसपी से 2.60 लाख रुपये चोरी

Sat, 02 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में संचालित एक सीएसपी (कैश सेल प्वाइंट)से संचालक थोड़ी देर के लिए गया बाहर गया। इतनी ही देर में एक व्यक्ति ने उसकी सीएसपी से 2.60 लाख रुपये चुरा लिया। सीसीटीवी कैमरे में यह दृश्य कैद हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी नीरज कुमार प्रजापति गांव में ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को खड्डा थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे कुछ देर के लिए बाहर गए थे। जब लौटे तो अंदर रखे 2 लाख 60 हजार रुपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरे में गांव का ही एक व्यक्ति रुपये चुराते हुए दिखाई दे रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें