फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत रामकोला : 30 परियाेजनाओं पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये

Mon, 19 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विनय प्रकाश गोंड, नगर प
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत रामकोला सभागार में सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें करीब तीस परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में नगरीय विकास को गति मिली है। कस्बा का विस्तार कर रामकोला को विशिष्ट पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। रामकोला के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी सभासद जर्जर बिजली के तार और पोल की सूची उपलब्ध कराएं इसको रिमैप योजना से सर्वे करा कर उसको ठीक कराया जाएगा। बैठक को विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़ आदि ने संबोधित किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में 20 करोड़ की लागत से सड़क, नाली, पोखरा सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, अंत्योष्ठी स्थल, शुद्ध पेयजल समेत करीब तीस परियोजनाओं के निर्माण को हरी झंडी दी गई।
इस दौरान ईओ अंबरिश कुमार सिंह, हरेराम शर्मा, विकास कुमार, अनूप श्रीवास्तव, निखिल उपाध्याय, दिलीप वैश्य, रामेश्वर गोविंद राव, विकास राव, पंकज सैनी, जनार्दन यादव, बलराम राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें