पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के डुमडुमवा उर्फ मझिला गांव में निर्माणाधीन एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य की सोमवार को एसडीएम ने जांच की। जांच के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही मिलने पर एसडीएम ने निर्माण कार्य रोकने के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
गांव में चल रहे एएनएम सेंटर निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत कर लोगों ने एसडीएम से जांच की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने सोमवार की शाम एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य की जांच की। जांच के दौरान निर्माण कार्य में घटिया निर्माण निर्माण सामग्री प्रयोग होता मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। इस दौरान कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद